6 माह बाद खुले सकलधाम मंदिर के कपाट

कार्तिक पूर्णिमा तक खुले रहेंगे मंदिर के कपाट
श्री बदरीनाथ धाम का लघु रूप भी माना जाता है सकलधाम मंदिर
देवभूमि टुडे
चंपावत/महरपिनाना। चंपावत जिले के महर पिनाना गांव के सकलधाम मंदिर के कपाट (द्वार) खुल गए हैं। बैशाखी पूर्णिमा को 12 मई की पूर्वान्ह विधि-विधान के साथ इस वैष्णव धाम के कपाट खोले गए। मंदिर की परिक्रमा भी की गई। पंडित चंद्रकांत जोशी ने मंत्रोच्चारण के साथ कपाट को खोला। मंदिर के ये कपाट अगले 6 माह तक खुले रहेंगे। कार्तिक पूर्णिमा के बाद ये कपाट बंद हो जाएंगे। मान्यता के मुताबिक सकलधाम मंदिर को श्री बदरीनाथ धाम का लघु रूप भी माना जाता है।
महिलाओं ने मांगलिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। जगत कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में पंडित खिलानंद जोशी, दीपक जोशी, जगदीश जोशी, प्रेमबल्लभ जोशी, भागीरथ जोशी, भिंगराड़ा ग्राम पंचायत के प्रशासक रमेश भट्ट, नवीन महराना, कमल महराना के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

error: Content is protected !!