हेलीकॉप्टर हादसा…उत्तरकाशी में पायलट सहित 6 यात्रियों की मौत

उत्तरकाशी के गंगनानी से आगे क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

देवभूमि टुडे

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में आज बृहस्पतिवार की सुबह एक हेलीकप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट सहित 6 लोगों के मौत हो गई है। एक यात्री घायल भी हुआ। जख्मी को AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने बचाव और राहत कार्य शुरू किया।
8 मई की सुबह करीब 8.45 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, SDRF, फायर, मेडिकल और अन्य आपदा राहत दल ने मौके पर पहुंच राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एयरोट्रांस कंपनी के हेलीकॉप्टर ने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल 7 लोग सवार थे। जिनमें 6 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक यात्री घायल हैं। सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।
इससे पूर्व पांच मई को बदरीनाथ में मौसम खराब होने से तीर्थयात्रियों को देहरादून ले जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लेंडिंग की गई थी। करीब पांच मिनट तक मैदान में रहने के बाद हेलीकॉप्टर देहरादून के लिए रवाना हुआ।
उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड में आज भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है।

मृतकों की सूची:

  1. काला सोनी (61), मुंबई।
  2. विजया रेड्डी (57), मुंबई।
  3. रुचि अग्रवाल (56), मुंबई।
  4. राधा अग्रवाल (79), यूपी।
  5. वेदवती कुमारी (48), आंध्र प्रदेश।
  6. पायलट रॉबिन सिंह (60), गुजरात।
    घायल: 1.मस्तू भास्कर (51), एपी।
error: Content is protected !!