

टनकपुर के आमबाग जाने वाले मार्ग में हुआ वाक्या
अस्पताल में चल रहा इलाज
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में मधुमक्खियां खौफ पैदा कर रही हैं। आएदिन ये मक्खियां राह चलते लोगों पर हमला कर जख्मी कर रही हैं। 1 मई को ग्राम पंचायत आमबाग जाने वाले मार्ग से गुजर रहे एक व्यक्ति पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर घायल कर दिया। आननफानन में उन्हें लोगों स्थानीय उप जिला अस्पताल ले गए।
उप जिला अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक 58 वर्षीय भगवान सिंह बिष्ट पुत्र माधो सिंह बिष्ट निवासी ग्राम पंचायत नायकगोठ को मधुमक्खियों के झुंड ने राह चलते हमला कर दिया। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि घायल का इलाज जारी हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है।


