25 युवाओं का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार हुआ

मानेश्वर महादेव मंदिर में मठाधीश स्वामी धर्मराजानंद पुरी महाराज के दिशा-निर्देशन में हुआ संस्कार

देवभूमि टुडे

चंपावत/मानेश्वर। अक्षय तृतीया के अवसर पर 30 अप्रैल को चंपावत के मानेश्वर महादेव मंदिर में 25 युवाओं का सामूहिक यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के अनेक परिवारों ने भाग लिया और अपने पुत्रों का विधिपूर्वक उपनयन संस्कार संपन्न कराया। मंदिर के मठाधीश स्वामी धर्मराजानंद पुरी महाराज के दिशा-निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। 30 अप्रैल को यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जनेऊ संस्कार किए गए। मठाधीश स्वामी पुरी महाराज ने बताया कि यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण संस्कार है, जो जीवन में आध्यात्मिक और नैतिक अनुशासन को दिशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के पावन धाम में यह आयोजन क्षेत्र के लिए एक विशेष आध्यात्मिक अवसर था। मंदिर समिति ने प्रतिभागियों के लिए पूजन सामग्री, वस्त्र, आचार्य दक्षिणा और भंडारे की व्यवस्था की थी। इस अवसर पर पुरोहित बसंत रस्यारा, हयात सिंह, प्रेम सिंह, रमेश पांडेय, नवीन सिंह बोहरा, हरीश सिंह मौजूद थे।

error: Content is protected !!