परिजनों संग नदी में स्नान कर रहा बच्चा बहा…जल पुलिस ने बचाया

पूर्णागिरि देवी दर्शन करने के बाद टनकपुर के शारदा घाट में माता-पित संग बच्चा कर रहा था स्नान
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। पूर्णागिरि देवी दर्शन के बाद परिवार के साथ शारदा घाट में स्नान कर रहा एक बच्चा नदी की धारा में बह गया। शोर-शराबा मचने पर जल पुलिस के तैराक रविंद्र सिंह पहलवान ने छलांग लगाकर कुछ दूरी पर बच्चे को बचा लिया। जख्मी बच्चे को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलक गांव से अपने माता-पिता के साथ मां पूर्णागिरि दर्शन के लिए नौ वर्षीय देव कश्यप पुत्र अमित कश्यप के साथ आया था। दर्शन करने के बाद बच्चा और परिवार शारदा घाट में स्नान कर रहा था। इसी दौरान देव कश्यप नदी की धारा में बहने लगा। शोर सुनकर जल पुलिस के रविंद्र सिंह पहलवान ने नदी में छलांग लगा दी। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर उसे टनकपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद हालत सामान्य होने पर बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया। जल पुलिस टीम में मनोज राणा, मुकेश, चंद्र प्रकाश आदि शामिल थे।

error: Content is protected !!