


रियांसी बमनगांव निवासी विकास सिंह रैंसवाल के माता- पिता नहीं हैं
चार-चार हजार रुपए मासिक पेंशन के अलावा दोनों भाई- बहन की छात्रावास में पढ़ाई की हो रही व्यवस्था
CM कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी ब्रजवाल ने दिया चेक
देवभूमि टुडे
चंपावत। एक अनाथ बालक के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष सहारा बनी है। CM पुष्कर सिंह धामी ने अनाथ बालक के लिए विवेकाधीन कोष से 50 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। CM कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह ब्रजवाल ने 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।
चंपावत जिले के तल्लादेश क्षेत्र के रियांसी बमनगांव निवासी विकास सिंह रैंसवाल के माता- पिता नहीं हैं। पिता की 5 साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और मां का भी कुछ समय पहले निधन हो गया था। विकास सिंह रैंसवाल के परिवार की कठिनाइयों को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार CM कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने दोनों भाई-बहनों की पढ़ाई के लिए भी प्रयास किए हैं। वर्तमान में उन्हें चार-चार हजार रुपए मासिक पेंशन मिल रही है। विकास सिंह रैंसवाल हाईस्कूल में और उनकी छोटी बहन पांचवी में पढ़ रही हैं। इस दिशा में जिले के शिक्षा अधिकारियों से बात कर उनके लिए कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चंद बोस छात्रावास में रहने और पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है। गांव के जमन सिंह और कमल सिंह भी बच्चों की मदद कर रहे हैं।


