‘डॉ. आंबेडकर के अपमान की दोषी है कांग्रेस’

भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान सभा में भाजपा का आरोप, कहा- डॉ. आंबेडकर की स्मृति में BJP ने कराया पंचतीर्थ का निर्माण
गोष्ठी में अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध लोगों का हुआ सम्मान
देवभूमि टुडे
चंपावत। भाजपा के उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का कई बार अपमान किया था। 1952 के चुनाव में डॉ. आंबेडकर को संसद में पहुंचने का काम कांग्रेस ने किया। जबकि भाजपा समर्थित वीपी सिंह की सरकार ने अंबेडकर की मृत्यु के 34 साल बाद 1990 में बाबा साहेब को भारत रत्न का सम्मान दिया। डॉ. आंबेडकर जयंती पखवाड़ा के तहत 21 अप्रैल को चंपावत में भाजपा के जिला कार्यालय में संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान सभा में सेवानिवृत्त खंड शिक्षाधिकारी टीकाराम टम्टा की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध लोगों का सम्मान हुआ।
दूसरे सत्र में दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी ने मोदी सरकार द्वारा डॉ. आंबेडकर की स्मृति में पंचतीर्थ का निर्माण कराया। वर्ष 2015 से आंबेडकर के सम्मान में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का ऐतिहासिक निर्णय मोदी सरकार ने किया। दावा किया कि भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए समरसता के भाव के साथ समाज हित में ऐतिहासिक निर्णय लेकर कार्य किया है। पाटी क्षेत्र पंचायत की प्रशासक सुमनलता के संचालन में हुए कार्यक्रम में उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलहाकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, कार्यक्रम संयोजक मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, चंपावत क्षेत्र पंचायत की प्रशासक रेखा देवी, बाराकोट की प्रशासक विनीता फर्त्याल, भाजयुमो के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, सूरज प्रहरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, अनुसूचित जाति के लोग मौजूद थे। बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, सेवानिवृत्त सूबेदार प्रीतम राम, टीका राम, शिक्षक मदन राम, महेश राम, नारायव राम टम्टा, मधु देवी, हयात राम, जगत राम, दीवान राम, नारायण राम, कलावती देवी, प्रकाश राम, धरी राम, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, नवीन राम, जोत राम का सम्मान किया गया।

error: Content is protected !!