सैन्य सम्मान के साथ CRPF जवान ढेक का अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ में तैनात महेश सिंह ढेक पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे
दिल्ली में इलाज के दौरान हुई थी मौत
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट के कोलीढेक निवासी CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) जवान महेश सिंह ढेक का आज 20 अप्रैल को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। ऋषेश्वर घाट में CRPF कर्मियों ने सैन्य सम्मान के साथ अपने साथी जवान महेश सिंह ढेक को अंतिम विदाई दी। प्रशासन की ओर से तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी और राजस्व उप निरीक्षक नारायण दत्त जोशी ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए। इसके बाद उनके दोनों पुत्रों ने मुखाग्नि दी गई।
CRPF छत्तीसगढ़ में तैनात ढेक पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज हो रहा था। इलाज के दौरान 19 अप्रैल को निधन हो गया था। उनके पार्थिव शव को लेकर CRPF जवान आज रविवार उनके पैतृक गांव कोलीढेक पहुचे, जहां अंतिम दर्शन के लिए कुछ देर पार्थिव शरीर को रखा गया। इसके बाद कोलीढेक से ऋषेश्वर घाट तक निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। ढेक अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

महेश सिंह ढेक। (फाइल फोटो)
error: Content is protected !!