


डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती समारोह के अंतर्गत भाजपा एक सप्ताह तक कर रही है कार्यक्रम
डॉ. आंबेडकर ने सामाजिक कुरीतियों को दूर कर समाज में दिया समरसता का संदेश: विनीता
देवभूमि टुडे
चंपावत। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती के कार्यक्रम जारी हैं। 14 अप्रैल से शुरू जयंती समारोह कार्यक्रम भाजपा एक सप्ताह तक मना रही है। आज 18 अप्रैल को भाजपा की वरिष्ठ नेता और बाराकोट क्षेत्र पंचायत की प्रशासक विनीता फर्त्याल ने अनुसूचित जाति के पांच प्रबुद्ध लोगों को उनके घर जाकर सम्मानित किया।
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य टीकाराम, सेवानिवृत्त सूबेदार प्रहलाद राम, अर्धसुरक्षा बल से सेवानिवृत्त निरीक्षक नारायण राम, शिक्षक प्रकाश राम, अमरनाथ कालाकोटी और चंद्रकला टम्टा को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया। प्रशासक फर्त्याल ने सभी लोगों को शॉल ओढ़ाने के अलावा भारत रत्न डॉ. आंबेडकर की मूर्ति का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान से नवाजा। कहा कि आजाद भारत के पहले कानून मंत्री डॉ. आंबेडकर ने सामाजिक कुरीतियों को दूर कर समाज में समरसता का संदेश दिया। उनका समूचा जीवन कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा।






