


PLV ने स्थाई लोक अदालत के फायदे बताए
सिप्टी में ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी
देवभूमि टुडे
चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देश व NALSA/SLSA-UK के अनुपालन में स्थाई लोक अदालत ‘न्याय की बात हमारे साथ’ विशेष जन जागरूकता अभियान के तहत नगर पालिका क्षेत्र चंपावत में रैली निकाल जागरूक किया गया। PLV (अधिकार मित्र) प्रकाश जोशी शूल, गोपाल चंद्र पांडेय ने चंपावत के कई सार्वजनिक स्थानों, नुक्कड़, चौराहों व बस स्टेशन में नागरिकों को स्थाई लोक अदालत के उद्देश्य, कार्य, प्रक्रिया, पात्रता, लाभ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 और NALSA फ्री लीगल हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी गई। नागरिकों को स्थाई लोक अदालत से मिलने वाले फायदों की जानकारी दी गई। DLSA द्वारा प्रदत्त स्थाई लोक अदालत के पैम्फलेट वितरित कर नागरिकों से स्थाई लोक अदालत का लाभ लेने का आग्रह किया गया।
वहीं चंपावत की सिप्टी न्याय पंचायत के सैंदर्क में जागरूकता शिविर लगाया गया। अधिकार मित्र गोविंद सिंह महर ने लोगों को साइबर अपराध के खतरे और उससे बचाव के तरीके बताए। ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। इस मौके पर चंपावत रेंज के वन कर्मचारियों ने क्षेत्र में वन अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी, वन दरोगा मोहित चौड़ाकोटी, वन बीट अधिकारी बलवंत भंडारी, कमला देवी, दिनेश भट्ट, सचिन कुमार आदि मौजूद थे।


