1 महिला व 3 बालिकाओं को पतंजलि महिला योग समिति ने किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में चंपावत में किया सम्मानित
देवभूमि टुडे
चंपावत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में पतंजलि योगपीठ ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालीं तीन बालिकाओं और एक महिला को सम्मानित किया है। पतंजलि महिला योग समिति की जिला प्रभारी कुसुम खर्कवाल ने बताया कि योगासन के क्षेत्र में तपस्या, भाषण में स्वर्णिका, गायन में अपूर्वा और विद्यालय में सहायिका पुष्पा कलौनी को सम्मानित किया गया।
महिला योग समिति जिला प्रभारी कुसुम खर्कवाल ने कहा कि महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ है। इस सकारात्मक बदलाव को और तेजी से आगे बढ़ाने की जरूरत है। शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में महिलाओं ने खूब नाम कमाया है। महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपने पांवों पर खड़ी स्वालंबी बन रही है। वक्ताओं ने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा की शिक्षा देनी अनिवार्य है। योग समिति की सह प्रभारी वंदना जोशी ने कहा है कि हम सभी लोग मिलकर योग के साथ-साथ महिलाओं की आत्मरक्षा की शिक्षा लेने के लिए अभियान चलाएंगे। निर्मला मुरारी, इंदिरा मेहता, सुनीता ओली आदि ने विचार रखे।

error: Content is protected !!