


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बाराकोट क्षेत्र पंचायत की प्रशासक विनीता फर्त्याल ने घर-घर जाकर किया सम्मान
देवभूमि टुडे
चंपावत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज 8 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली 6 महिलाओं को सम्मानित किया गया। बाराकोट क्षेत्र पंचायत की प्रशासक विनीता फर्त्याल ने इन महिलाओं को घर-घर जाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ये सम्मान उन महिलाओं द्वारा समाज को दिए गए योगदान के लिए दिया गया है। सेवानिवृत्त उप शिक्षाधिकारी पुष्पा वर्मा, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता खष्टी पांडे, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका सरस्वती मनराल, चंपावत चौकी प्रभारी राधिका भंडारी, ढकना बडोला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मंजू अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा ओझा को स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।







