आपात काल में जेल काटने वाले सुरेश चंद्र पांडेय का निधन…ब्रेन हेमरेज से गई जान

कल 8 मार्च को चंपावत में होगा अंतिम संस्कार
आपात काल में नवंबर 1975 से जुलाई 1976 तक हल्द्वानी और बरेली केंद्रीय कारागार में रहे
विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने निधन पर जताया शोक
देवभूमि टुडे
चंपावत। आपातकाल के हीरो RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे सुरेश चंद्र पांडेय का निधन हो गया। आपात काल के दौरान उन्होंने 8 माह तक जेल की यातनाएं झेली। एकाएक ब्रेन हेरमेज होने से उन्हें हल्द्वानी के अस्पताल ले जाया गया। जहां आज 7 मार्च को उन्होंने अंतिम सांस ली। कल 8 मार्च को चंपावत के ताड़केश्वर घाट में अंतिम संस्कार होगा। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे श्याम नारायण पांडेय के भाई सुरेश चंद्र पांडेय के निधन पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शोक जताया है।
भारती शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक रह चुके सुरेश चंद्र पांडेय ने नवंबर आपात काल के दौरान 1975 से जुलाई 1976 तक हल्द्वानी और बरेली में जेल काटी। उन पर मीसा (आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम) और डीआईआर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। 81 वर्षीय पांडेय के निधन पर RSS के जिला संघ चालक रहे डॉ. देवीदत्त जोशी, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता अमरनाथ वर्मा, लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, चंपावत के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, सी-हॉक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह लडवाल, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत, चंपावत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, गीतांजलि सेवा संस्था के मुखिया सतीश चंद्र पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, जिला पंचायत की प्रशासक ज्योति राय, क्षेत्र पंचायत प्रशासक रेखा देवी, विनीता फर्त्याल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, एडवोकेट श्याम सिंह कार्की आदि ने शोक जताया है।

सुरेश चंद्र पांडेय। (फाइल फोटो)
error: Content is protected !!