हौजरी और हस्तशिल्प की कार्यशाला हुई

महिला प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा आयोजित कार्यशाला में भारतीय ग्राम उत्थान संस्था ऋषिकेश ने महिलाओं को दिए टिप्स
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के खर्ककार्की में स्थित महिला प्रौद्योगिकी केंद्र में भारतीय ग्राम उत्थान संस्था ऋषिकेश ने हौजरी और हस्तशिल्प को लेकर एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया। UCOST (राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद) की सहायता से हौजरी और हस्तशिल्प संबंधी उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला एवं प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसके तहत बालेश्वर मंदिर गली में होजरी एवं हस्तशिल्प की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में भारतीय ग्राम उत्थान संस्था के प्रभारी अनिल चंदोला, टेक्नीशियन राम सेवक रतूड़ी, UCOST की ओर से संतोष कर्नाटक, दीपिका भट्ट, कमला पांगती, संगीता खर्कवाल, आशा, पुष्पा जोशी, गीता, ज्योति बोहरा, विमला महर, हीरा देवी, मोती देवी, तनुजा पांडेय आदि ने हिस्सा लिया।

error: Content is protected !!