
टनकपुर में दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर लगी
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर क्षेत्र में दो बाइकों में टक्कर लग गई। भिड़ंत में चारों बाइक सवार जख्मी हो गए। बुरी तरह चोटिल दो लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी की रात करीब 9 बजे टनकपुर के छीनीगोठ में दो बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर लग गई। तेज रफ्तार से भिड़ीं दोनों बाइकों में सवार चारों युवक बुरी तरह घायल हो गए। सभी चोटिलों को आननफानन में उप जिला अस्पताल ले ले जाया गया। अमन सिंह बिष्ट (24), संजय कलोनी (30), विनोद सिंह धौनी (26) और कमल सिंह (33) सभी निवासी छीनीगोठ का डाँक्टर आफताब अंसारी ने उपचार किया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल दो (अमन सिंह बिष्ट और विनोद सिंह धौनी) बाइक सवारों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।



