
चंपावत में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, लाइन में लग कर किया जलाभिषेक
देवभूमि टुडे
चंपावत। शिवरात्रि पर चंपावत के शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही।श्रद्धालुओं ने तड़के स्नान कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और उपवास कर पूजा-अर्चना की।
26 फरवरी को शिवालयों में तड़के से श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। बालेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते दर्शन करने के लिए लोगों को लाइन में इंतजार करना पड़ा। क्रांतेश्वर, डिप्टेश्वर, मानेश्वर, मल्लाडेश्वर, ताड़केश्वर, हरेश्वर, सप्तेश्वर, घटोत्कच, भागेश्वर और भोलेश्वर सहित तमाम शिवालयों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। कई मंदिरों में भगवान शंकर का प्रसाद भंगोटा तैयार किया गया। बालेश्वर मंदिर के महंत पवन गिरी, प्रकाश गिरी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। आयोजन में पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, मुक्तेश वर्मा, हरीश तड़ागी, मुन्ना राय, सनी पटवा, रोहित बिष्ट, हेम वर्मा, विनोद बडे़ला, जीवन चौधरी, डब्बू वर्मा आदि ने सहयोग दिया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
लोहाघाट में भोले के जयकारों के साथ निकली शिव-पार्वती की झांकी
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। महाशिवरात्रि पर्व पर श्रीराम सेवा सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में आयोजित शिव महोत्सव में निकाली गई शिव-पार्वती की झांकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लोगों ने छतों से पुष्प वर्षा कर भगवान शिव व माता पार्वती का अशीर्वाद प्राप्त किया।
नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, सतीश पांडेय, राजू गड़कोटी ने हथरंगिया चौराहे से शिव-पार्वती की झांकी का शुभारंभ किया। झांकी नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए ऋषेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। लोगों ने अपने घरों की छतों एवं बरामदों में खड़े होकर झांकी पर पुष्प वर्षा की। मोटर स्टेशन में सड़क के दोनों किनारों पर कतार बना कर खड़े श्रद्धालुओं नेे झांकी के दर्शन किए। झांकी के आगे-आगे चल रहा पिथौरागढ़ का भीमराम एंड पार्टी के छोलिया नृतकों का दल आकर्षण का केंद्र रहा। झांकी को देखने के लिए ऋषेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का तांता लग गया। झांकी में शिव रूप में कपिल जोशी और पार्वती रूप में कुमकुम ढेक मौजूद थे। पवन, प्रियांशु नाथ, गौरव, आदित्य सिंह आदि गण के रूप में शामिल रहे। शिव-पार्वती को तैयार करने में भावना जोशी, निर्मला चौधरी, हेम पांडेय आदि ने सहयोग किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने सभी का आभार जताया। ऋषेश्वर महादेव मंदिर में झांकी का विसर्जन करने के बाद मंदिर परिसर में खड़ी होली का गायन हुआ। इस दौरान नवीन मुरारी, मुकेश साह, विनोद गोरखा, दीपक सुतेड़ी, ईश्वरी लाल साह, दीप जोशी, संजय फत्र्याल, कैलाश बगौली, जीवन गहतोड़ी, महेश राय, अमित साह, भूपाल सिंह मेहता, दानू सुतेड़ी, तारा दत्त जोशी, रोहन सिंह राजपूत, योगेश जोशी, श्याम ढेक, जगदीश जोशी, सचिन जोशी, नवीन मुरारी, पारस जुकरिया, गोविंद बोहरा, अशोक खर्कवाल, लोकेश पांडेय आदि मौजूद थे।
.





