प्राथमिक शिक्षक संघ का चंपावत जिला अधिवेशन 8 मार्च को

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा की, संगठन को सशक्त करने पर दिया जोर, ब्लॉक पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ने कहा कि संघ की विकासखंड की इकाइयों के संगठन को सशक्त करना जरूरी है। चंपावत के शिक्षक भवन में जिला मंत्री बंशीधर थ्वाल के संचालन में नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्षों की हुई बैठक में उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर कार्यसमिति के पदाधिकारियों को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी आयोजित करने, शिक्षक सदस्यों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित करने और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने व जिला स्तर की समस्याओं के हल के लिए जनपदीय कार्यसमिति को लिखित रूप से अवगत कराने को कहा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ब्लॉंक पदाधिकारी ब्लॉक स्तर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की विदाई समारोह आयोजित करेंगे।
इससे पूर्व शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया। बैठक में तय किया गया कि जिला इकाई का अधिवेशन और चुनाव 8 मार्च को होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिवेशन के मुख्य अतिथि होंगे। सीएम से कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सहमति देने का आग्रह किया जाएगा। अधिवेशन की तैयारी के लिए एक सप्ताह बाद बैठक आहूत की जाएगी। जिसमें कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन करने के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बैठक में तदर्थ समिति के पदाधिकारी उत्तम सिंह फर्त्याल, सुरेंद्र वर्मा, चंद्रकिशोर पांडेय, बाराकोट, चंपावत, लोहाघाट, पाटी और टनकपुर के ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद कालाकोटी, कवींद्र सिंह तड़ागी, कैलाश सिंह फर्त्याल, प्रकाश चंद्र जोशी, देवेंद्र सिंह खड़ायत, ब्लॉक मंत्री महेंद्र सिंह अधिकारी, हरिविनोद पंत, मयंक पुनेठा, गीता जोशी, सूरज प्रकाश जोशी, ब्लॉक कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गड़कोटी, सुरेश चंद्र भट्ट, पान सिंह चमलेगी, कल्याण चंद के अलावा पाटी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमल किशोर जोशी आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!