ALERT MODE में रहें पुलिस अधिकारी: SP अजय गणपति

सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किए गए 17 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी
मासिक अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक में दिए गए कई निर्देश
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने सभी पुलिस अधिकारियों को चौकन्ना (ALERT MODE) पर रहने के निर्देश दिए। बूम विश्रामगृह में 18 फरवरी को हुई मासिक अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि 15 दिन का विशेष अभियान चलाकर मालों का निस्तारण करने सहित कई निर्देश दिए खाए।
बैठक में थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रमुख बाजारों, चौराहों, बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, बैंक, एटीएम, ज्वैलरी शॉप आदि में नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए। एसपी कहा कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों की मदद मुहैया कराई जाए। NDPS अधिनियम के तहत तस्करी करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ फाइनेंशियल विवेचना करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
गोष्ठी से पहले अधिकारी-कर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों, शस्त्रों, आपदा उपकरणों का FSO अमर सिंह अधिकारी, SDRF केआSI दीपक जोशी और ASI हरीश धामी ने प्रशिक्षण दिया। बैठक में CO शिवराज सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद्र, टनकपुर थाने के प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा, बनबसा के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, AHTU के प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, SOG प्रभारी मनीष खत्री, यातायात प्रभारी ज्योति प्रकाश,अभिसूचना उप निरीक्षक शाकिरा अली आदि मौजूद थे।
सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित पुलिस अधिकारी कर्मचारीः
1.हेड कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह, थाना बनबसा (Best Employee of the month jan 2025)
2.उप निरीक्षक राधिका भंडारी,चंपावत।
3.ASI प्रदीप कुमार जोशी, चम्पावत।
4.ASI भुवन चंद्र पांडेय, रीठा साहिब।
5.ASI जीवन चंद्र जोशी, बनबसा।
6.हेड कांस्टेबल बजीर चंद्र, लोहाघाट।
7.हेड कांस्टेबल जगदीश राम, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, चंपावत।
8.हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार भट्ट, पाटी।
9.हेड कांस्टेबल हरीश कन्याल, अभिसूचना उप इकाई बनबसा।
10.कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, सम्मन सेल पुलिस कार्यालय।
11.काँस्टेबल पंकज शाही, साइबर सेल चंपावत।
12.कांस्टेबल उमेश राज, रीठा साहिब।
13.कांस्टेबल गोपाल गोस्वामी, गोपनीय पुलिस कार्यालय।
14.कांस्टेबल नासिर, टनकपुर।
15.एफएम दलवीर सिंह बिष्ट, एफएस टनकपुर।
16.कांस्टेबल जल पुलिस गौरव दुर्गापाल, लोहाघाट।
17.महिला कांस्टेबल ममता अधिकारी, टनकपुर।

error: Content is protected !!