नेपाल से लगे अवैध रास्तों पर रखें विशेष नजर: DIG ठाकुर

SSB के उप महानिरीक्षक सरोज कुमार ठाकुर ने BOP के अलावा पंचम वाहिनी परिसर का निरीक्षण भी किया
अधिकारियों व जवानों के साथ क्रिकेट मैच खेला, वाहिनी मुख्यालय परिसर में पौधा लगा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया
देवभूमि टुडे
चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) के DIG (उप महानिरीक्षक) सरोज कुमार ठाकुर ने नेपाल से लगे अवैध रास्तों पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमा पर स्थित BOP (बॉर्डर आउटपोस्ट) में तैनात जवान और अधिकारियों को देश विरोधी गतिविधियों पर सख्त कदम उठाने और सरहद पर खास सतर्कता बरतने की हिदायत दी। SSB अधिकारियों के साथ बैठक की। पंचम वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार सिंह ने सीमा क्षेत्र की जानकारी दी।
पंचम वाहिनी मुख्यालय का निरीक्षण करने के बाद अधिकारी-जवानों के साथ क्रिकेट मैच खेला। तीन दिनी दौरे के दौरान DIG सरोज कुमार ठाकुर ने वाहिनी मुख्यालय में पौधा लगाकर जवानों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उप महानिरीक्षक को जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया। भ्रमण के दौरान चिकित्सा कमांडेंट डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट शिव राम, सीएस पाटिल, हेमंत कुमार, करन चौहान, सहायक कमांडेंट संजय कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!