आरोप…वन पंचायत पंच की क्रशर कर्मियों ने की पिटाई

चंपावत के मोस्टा वन पंचायत पंच जगदीश सिंह का दावा-आंख और सीने में आई है चोट, रात को क्रशर चलाने सहित कई आरोप लगाए
देवभूमि टुडे
चंपावत। नेपाल सीमा के नजदीक मोस्टा वन पंचायत के एक पंच पर एक स्टोन क्रशर के कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप है। वन पंचायत के पंच का कहना है कि पिटाई से उनके सीने और आंख में चोट आई है। उन्होंने पुलिस से हमलावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया है।
मोस्टा वन पंचायत के पंच जगदीश सिंह ने एक क्रशर के प्रबंधक पर हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का 8 फरवरी को पुलिस से आग्रह किया है। जगदीश सिंह का कहना है कि रात करीब 10 बजे तक क्रशर चलाया जा रहा है। इससे हो रही दिक्कतों के चलते 6 फरवरी की रात को उन्होंने आपत्ति दर्ज की। साथ ही क्रशर से निकली खनन सामग्री को वन पंचायत की भूमि पर रखा जा रहा है। पंच का आरोप है कि विरोध करने पर प्रबंधक ने क्रशर के कुछ कर्मियों के साथ मिलकर उनकी बुरी तरह पिटाई की। साथ ही उन्हें धमकाया भी गया। पुलिस को भेजे पत्र में पंच ने प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया है। वहीं इस मामले में क्रशर का पक्ष अभी सामने नहीं आ सका है।

error: Content is protected !!