


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की पत्रकार वार्ता
देवभूमि टुडे
चंपावत। भाजपा के उत्तराखंड के मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि चंपावत जिले की चारों (चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर नगर पालिका और बनबसा नगर पंचायत) नगर निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से विकास की रफ्तार में तेजी आएगी। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों के विकास को गति दे रही है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के हित में कार्य करती है। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा हैं, तो CM पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश प्रवक्ता ने निकाय चुनाव में सफलता के लिए आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया। कहा कि अब चारों निकायों में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का अवसर उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रेस वार्ता के दौरान पिथौरागढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत आदि मौजूद थे।


