अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत…ग्राहकों का हित सर्वोपरि

चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में हुई प्रांतीय बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीणा दीक्षित ने ग्राहकों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी
चंपावत जिले की कार्यकारिणी घोषित, एडवोकेट प्रियंक खर्कवाल बने जिलाध्यक्ष
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने कहा कि पंचायत देशभर के ग्राहकों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रयास कर रही है। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के कुंवर जंगबहादुर चंद सरस्वती शिशु मंदिर में 2 फरवरी को हुई प्रांतीय बैठक में महाराष्ट्र से पहुंची मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य वीणा दीक्षित ने कहा कि ग्राहकों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए काम किया जा रहा है। उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में संस्था सक्रिय रूप से कार्यरत है।
शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। डाँ. डीडी जोशी की अध्यक्षता एवं शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ जोशी के संचालन में एडवोकेट विनोद नौटियाल ने ग्राहक पंचायत के कामकाज और कार्यक्षेत्र की जानकारी दी। कहा कि किस प्रकार संस्था देशभर में उपभोक्ताओं को जागृत कर रही है। नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा ने कहा कि संस्था के काम से ग्राहकों का हित हो रहा है। संस्था के प्रांतीय सह प्रमुख और कार्यक्रम संयोजक कांति बल्लभ जोशी एवं आयोजकों ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह और शाँल ओढ़ाकर स्वागत किया। शांति भट्ट एवं रेखा पांडेय ने वीणा दीक्षित को रंगोली ओढ़ाई। संगठन मंत्री लाखन सिंह ने भी विचार रखे। इस अवसर पर सुभाषिनी द्विवेदी, प्रीति धीर, एडवोकेट गोविंद बल्लभ जोशी, रेखा पांडेय, दुर्गा कोटियाल, डाँ. हेमंत सिंह, डाँ. भूपेंद्र गंगवार, कैलाश चंद्र, अशोक कुमार, दिनेश कुमार सिंह, जगदीश चंद्र जोशी, एडवोकेट दान सिंह खड़ायत, सुरेश सिंह, मदन सिंह बोरा, राजपाल सिंह नेगी, परमानंद जोशी, हरीश चंद्र तिवारी, राजीव गुप्ता, चमन सिंह भदौरिया, दीपक जोशी, राजू भैय्या सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। बाद में चंपावत जिले की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें युवा एडवोकेट प्रियंक खर्कवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया। दीपक जोशी को टनकपुर नगर संयोजक, चमन सिंह, सुरेश भदौरिया, मदन सिंह बोरा को सदस्य बनाया गया।

error: Content is protected !!