परिणय सूत्र में बंधे पीपल और बरगद 

बनबसा के बमनपुरी के भूमिया मंदिर में हुआ वैवाहिक कार्यक्रम, भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। चंपावत जिले के बमनपुरी गांव के प्रसिद्ध भूमिया मंदिर में बरगद और पीपल के वृक्षों का विवाह किया गया। इस मौके पर सुंदरकांड पाठ, महिला संगीत एवं मेंहदी के साथ विधि-विधान से हुए विवाह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शहर के विभिन्न मार्गों में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में ढोल दमूं वादक एवं छोलिया नृतक भी शामिल हुए।
बसंत पंचमी पर्व पर 2 फरवरी को हुए कार्यक्रम में वधू पक्ष (पीपल) की ओर से जीवन सिंह नेगी, भावना नेगी और वर पक्ष (बरगद) की ओर से भुवन भट्ट, रेखा भट्ट ने लग्न की प्रक्रिया पूरी की। वैवाहिक कार्यक्रम पुरोहित पंडित दयाकिशन पंत ने सम्पन्न कराया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। वैवाहिक कार्यक्रम को कराने में ग्राम पंचायत की प्रशासक भावना नेगी, मंदिर समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी, जनक जोशी, दीपू रौतेला, त्रिलोचन जोशी, हरीश जोशी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश पंत, तारा भट्ट, मोहन चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, दिनेश जोशी, केशव जोशी, कमला शर्मा, लीला सजवान, विमला सजवान, गीता नेगी, गीता पंत, पार्वती बिष्ट आदि ने सहयोग किया। विवाह के बाद हुए भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 

error: Content is protected !!