शारदा कोरिडोर संवारेगा पर्यटन, बढ़ाएगा अर्थव्यवस्थाः CM धामी

शारदा कोरिडोर परियोजना की बैठक परियोजना के लिए भूमि का संयुक्त सर्वे करने, शारदा कोरिडोर क्षेत्र में भूस्खलन की दृष्टि से संवेनदशील क्षेत्र में सुरक्षात्मक उपायों पर तेजी से काम करने की हिदायत दी
देवभूमि टुडे
चंपावत/दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा कोरिडोर के कार्यों में तेजी लाने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस परियोजना के तहत धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शारदा नदी के किनारे रिवर फ्रंट का विकास किया जाएगा। इसमें नदी किनारे घाटों का सौंदर्यीकरण, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
नई दिल्ली के उत्तराखंड सदन से शारदा कोरिडोर परियोजना की बैठक लेते हुए CM धामी ने इस परियोजना के लिए जल्द ही भूमि का संयुक्त सर्वे करने, शारदा कोरिडोर क्षेत्र में भूस्खलन की दृष्टि से संवेनदशील क्षेत्र का आध्ययन कर उनके सुरक्षात्मक उपायों पर कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि शारदा और गंगा कोरिडोर का मुख्य उद्देश्य राज्य में धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा, श्रद्धालुओं को सुविधा देने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। दोनों परियोजनाओं में अलग-अलग डिजाइन पर कार्य किए जाएंगे। शारदा कोरिडोर के तहत बुनियादी ढांचे, पर्यटन और लोगों की आर्थिकी को बढ़ावा देने से संबधित कार्य किए जाएंगे। शनिवार को हुई बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, सांसद नरेश बंसल, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!