
बनबसा नगर पंचायत के चुनाव के लिए बनाया गया समन्वयक
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर/बनबसा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और मौजूदा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दीपक पाठक को नगर निकाय चुनाव में बनबसा नगर पंचायत में भाजपा को जिताने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें बनबसा नगर पंचायत के चुनाव के लिए समन्वय बनाया गया है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर ये जिम्मेदारी दी गई है।                                              भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा के हस्ताक्षर से जारी पत्र में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक पाठक को बनबसा नगर पंचायत चुनाव के लिए समन्वय बनाया गया है। दीपक पाठक ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी ताकत से पालन करेंगे। बनबसा में पार्टी अध्यक्ष पद सहित वार्डों के सभी सदस्यों पद पर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी।




 
				