
केवट दौड़ कर जल भर लाया लोगों ने चर्नामृत पाया…
देवभूमि टुडे
चंपावत। अयोध्या में श्रीराम के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोमवार देर रात तक ईश भजन संध्या का आयोजन हुआ। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कलाकार शामिल थे। शांति जोशी ने-राम जी से पूछे जनकपुरी की नारी, बता दो बबुआ लोगवा देत कहे गारी… गीत सुनाया। केवट दौड़ कर जल भर लाया लोगों ने चर्नामृत पाया…, बधैया बांजे आंगने में, चंद्रमुखी मृगनयनी अवध की…गीत से माहौल भक्तियम हो गया। ईश भक्ति गायन में उमापति जोशी, प्रेम बल्लभ भट्ट, दिनेश बिष्ट, मनोज बिष्ट, महेश जोशी, हिमेश कलखुडिय़ा, दीपक बिष्ट, आशुतोष भट्ट, गोविंद जोशी, पंकज जोकशी, शैलेश कलखुडिय़ा, आयुष भट्ट, शांति जोशी, लक्ष्मी दत्त सक्टा, रेखा भट्ट, मानस पंत, नाथ थ्वाल, विजय वर्मा, प्रकाश पांडे, शीनू खर्कवाल, रेखा, रमा बिष्ट, ज्योति बिष्ट, नीमा बिष्ट, लता जोशी, अल्का शर्मा, अंजू शर्मा, दीपक बिष्ट, दिनेश आदि शामिल थे।





