
उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने लोगों से की अपील
चंपावत जिले में 1 माह में 9 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले के विभिन्न हिस्सों में हरेला पर्व पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। पूल्ड आवास में मुख्य अतिथ उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, DM मनीष कुमार, ADM जयवर्धन शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण किया। चंपावत जिले में एक माह में 9 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।
चंपावत में 16 जुलाई को पौधारोपण अभियान चलाया गया। पूल्ड आवास में मुख्य अतिथि श्याम नारायण पांडेय ने पौधे लगाने के साथ पौधों के संरक्षण की अपील की। पौधों को बचाने का संकल्प भी लिया गया। कहा गया कि लोकपर्व हरेला का उद्देश्य मनुष्य को पर्यावरण के प्रति संवदेनशील बनाना है। कहा कि पौधरोपण से असंतुलित हो रहे पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। DFO नवीन पंत ने बताया कि एक माह में 9 लाख पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, CDO डॉ. जीएस खाती, ITBP के कमांडेंट संजय कुमार सिंह, DDO दिनेश दिगारी, CEO एमएस बिष्ट आदि मौजूद थे। इधर चंपावत पुलिस लाइन में SP अजय गणपति के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। CO शिवराज सिंह राणा सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा जिले के सभी थानों और चौकियों में भी पौधारोपण किया। शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी ने मुड़ियानी में पौधारोण किया। UUSDA के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित आर्य, AE टीसी पंत, JE राजीव, संदीप, आलोक वर्मा, नरेश, संजीव डोगरा, शैलेंद्र राणा, मुक्तेश पचौली आदि मौजूद थे।








