5 सभासदों का त्यागपत्र…अनदेखी का आरोप

टनकपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के माध्यम से कुमाऊं आयुक्त को भेजा त्यागपत्र
पालिका प्रशासन पर अनदेखी एवं तानाशाही का लगाया आरोप
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर नगर पालिका प्रशासन से लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद पांच सभासदों ने त्यागपत्र दिया है। 25 अगस्त को उन्होंने EO भूपेंद्र प्रकाश जोशी के माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर को संयुक्त रूप से यह इस्तीफा भेजा।
इस्तीफा देने वालों में वार्ड नंबर तीन केे सभासद दिलदार अली, चार के वकील अहमद, सात के चर्चित शर्मा, व आठ की आशा भट्ट और वार्ड नंबर नौ की सभासद बबीता वर्मा शामिल हैं। सभासदों ने आरोप लगाया कि ना तो पालिका बोर्ड की बैठक बुलाई जा रही है नहीं उनकी ओर से दिए गए प्रस्तावों और सुझावों पर अमल किया जा रहा है। विकास के प्रस्तावों की अनदेखी की जा रही रही हैं। आरोप लगाया कि सदस्यों द्वारा लिखित पत्र देने के बाद भी बोर्ड बैठक नहीं बुलाई जा रही है। इस्तीफे में कहा गया है कि पालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण सभासद अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं कर पा रहे हैं। इससे उन्हें लोगों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। सभासदों ने नगर पालिका प्रशासन और स्टाफ पर तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया है।
EO भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि पालिका के पांच सभासदों ने कुमाऊं कमिश्नर को संबोधित त्यागपत्र सौंपा है। पालिका प्रशासन की ओर से उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

error: Content is protected !!