Transfers:10 माह में बदले ADM शर्मा…परीक्षा नियंत्रक बनाए गए

चंपावत के नए ADM होंगे कृष्ण नाथ गोस्वामी, 23 IAS और 21 PCS व सचिवालयी सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। उत्तराखंड में 23 IAS, 18 PCS और 3 सचिवालयी सेवा के अधिकारियों के तबादले हुए हैं। संयुक्त सचिव राजेंद्र सिह पतियाल ने आज 12 अक्टूबर को ये स्थानांतरण आदेश जारी किया है।
चंपावत के ADM(अपर जिलाधिकारी) जयवर्धन शर्मा को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। PCS अधिकारी शर्मा इस साल जनवरी में ADM के रूप में चंपावत आए थे। नैनीताल के डिप्टी कलक्टर कृष्ण नाथ गोस्वामी को चंपावत का ADM बनाया गया है। गोस्वामी इससे पूर्व 2021-22 में तीन महीने के लिए लोहाघाट में SDM रहे थे।

स्थानांतरित ADM जयवर्धन शर्मा।
error: Content is protected !!