2 पुलिस अधिकारी सम्मानित…मिला पुलिस शौर्य सम्मान

चंपावत के यातायात निरीक्षक हयात सिंह और उप निरीक्षक मनीष खत्री को हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप ने दिया सम्मान
देवभूमि टुडे
चंपावत/हल्द्वानी। चंपावत के यातायात निरीक्षक हयात सिंह और उप निरीक्षक मनीष खत्री को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। दोनों पुलिस अधिकारियों को ये सम्मान कुमाऊं परिक्षेत्र की महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल ने दिया। हिंदुस्तान द्वारा हल्द्वानी में आयोजित पुलिस शौर्य सम्मान 2025 में दोनों अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। एसपी अजय गणपति ने यातायात निरीक्षक हयात सिंह और उप निरीक्षक मनीष खत्री को सराहनीय कार्य किए जाने एवं अनुशासित रहकर जिम्मेदारी का निर्वहन कर चंपावत पुलिस को गौरवांवित करने के लिए पुलिस परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी हैं।

error: Content is protected !!