नशे पर वार…4 किलो चरस संग 2 आरोपी शिकंजे में

एक आरोपी नेपाल का दूसरा पिथौरागढ़ जिले का
टनकपुर से दबोचा गई ₹ 8 लाख मूल्य की चरस
टनकपुर पुलिस और STF के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग अभियान में मिली कामयाबी
इस साल जनवरी से अब तक 16 किलो 58 ग्राम चरस बरामद
देवभूमि टुडे
चंपावत। टनकपुर पुलिस और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) ने 4 किलो 30 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दबोचा गया एक आरोपी नेपाल का रहने वाला है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नशाखोरी के खिलाफ चंपावत पुलिस के सख्त रूख की बदौलत इस साल जनवरी से अब तक 16 किलो 58 ग्राम चरस बरामद हो चुकी है।
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि टनकपुर की पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा के निर्देशन में टनकपुर पुलिस और STF की कुमाऊं यूनिट के संयुक्त चेकिंग अभियान में टनकपुर स्टेडियम को जाने वाली गली के पास से दो आरोपियों के पास से 4 किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुई। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के गर्ब्यांग के कबीर गर्ब्याल (42) के पास से3 किलो 150 ग्राम और नेपाल के बजांग जिले के जय बहादुर धामी (29) के पास से 880 ग्राम चरस मिली। पुलिस टीम में टनकपुर के कोतवाल चेतन रावत, वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर, STF के उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह, कमल कुमार, महेंद्र गिरी और किशोर कुमार शामिल थे।
इससे एक दिन पूर्व चंपावत पुलिस ने 18 लख रुपये मूल्य का 5 किलो 789 ग्राम MDMA आशा के पास से दबोचा था।
वैसे चंपावत पुलिस इस साल जनवरी से अब तक 16 किलो 58 ग्राम चरस बरामद कर चुकी है। इसके अलावा 632.13 ग्राम स्मैक और 986 ग्राम अफीम भी पकड़ चुकी है।

error: Content is protected !!