

चंपावत जिले में ग्राम प्रधानों की कुल 312 सीटें हैं
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले में ग्राम प्रधानों की कुल 312 सीटों में से 189 आरक्षित हैं। इनमें से महिलाओं के लिए 121 सीटें आरक्षित हैं। SC महिलाओं के लिए 26, OBC महिलाओं के लिए 9 और ST महिला के लिए एक सीट आरक्षित है। इसके अलावा 25 सीटें SC और 7 सीटें OBC के लिए आरक्षित हैं। ये तस्वीर 13 जून को जारी अनंतिम सूची में है।
डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि आज 14 जून से 15 जून शाम 5 बजे तक आपत्तियां खंड विकास कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय या जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकते हैं। आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 16 व 17 जून को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक DM कार्यालय में की जाएगी। सभी औपचारिकताओं के बाद अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन 18 जून को किया जाएगा।










