

चंपावत में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में दिया योग और नशामुक्ति का संदेश. समग्र जीवन शैली है योग: DM नवनीत पांडे
देवभूमि टुडे
चंपावत। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत चंपावत में Run for Yoga कार्यक्रम का DM नवनीत पांडे ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। ये दौड़ पुलिस लाइन से गोरलचौड़ मैदान तक हुई। DM ने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम ही नहीं, बल्कि समग्र जीवन शैली है। जिसे हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। SP अजय गणपति ने कहा रन फॉर योगा का आयोजन युवाओं और समाज को स्वास्थ्य एवं जागरूकता की दिशा में प्रेरित करने को किया गया है। SSB पंचम वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार सिंह ने कहा कि योग शारीरिक व मानसिक विकास में मददगार है।
महिला वर्ग में सुमन, गीतिका महर और रिया क्रमश: पहले तीन स्थान में रहे। पुरुष वर्ग में सुमित कुमार, नवीन बोहरा और हिमांशु कुमार विजयी रहे। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार दिया गया। दौड़ में जन प्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारी- कार्मिक, SSB जवान, पुलिस कर्मी एवं आम नागरिकों सहित कुल 170 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान योग और नशामुक्ति के लिए सामूहिक शपथ भी ली गई।
कार्यक्रम में मौजूद थे ये लोग:
विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, CDO डॉ. जीएस खाती, SDM अनुराग आर्य, परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की, युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी, डॉ. प्रकाश सिंह, डॉ. सुधाकर गंगवार, SSB के उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, पुरुषोतम सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुदर्शन सिंह, मुख्य आरक्षी पप्पू, अनूप मिश्रा, अशोक सिंह SSB एवं पुलिस बल, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे।





