प्रत्याशी की छवि व जीत की संभावना से मिलेगा भाजपा का टिकट…पर्यवेक्षकों ने पालिकाध्यक्ष पद के लिए टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

चंपावत से 10 और लोहाघाट से 5 कार्यकर्ताओं ने की दावेदारी
प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा और रुद्रपुर के निवर्तमान मेयर रामपाल ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद
19 दिसंबर को टनकपुर और बनबसा नगर निकायों के लिए होगी रायशुमारी
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। निकाय चुनावों को लेकर भाजपा के तीन पर्यवेक्षकों ने पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की रायशुमारी ली गई। सूत्रों के मुताबिक चंपावत नगर पालिका में 10 और लोहाघाट नगर पालिका में 5 पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा और रुद्रपुर के निवर्तमान मेयर रामपाल ने कहा कि रायशुमारी के बाद दावेदारों के नामों को पार्टी नेतृत्व को सौपा जाएगा।
प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी की छवि, लोकप्रियता, दल के प्रति निष्ठा और जीत की संभावना को प्रत्याशी बनाने में तरजीह दी जाएगी। जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा की अध्यक्षता और जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा के संचालन में हुई बैठक में पर्यवेक्षकों ने कहा कि चंपावत की चारों सीट सहित प्रदेश की सभी 101 निकायों में जीत भाजपा का लक्ष्य है। दावा किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समूचे प्रदेश में भाजपा की लहर है। पर्यवेक्षकों ने कहा कि कार्यकर्ता कमल चुनाव निशान को प्रत्याशी मान अभी से जनता के बीच काम में जुट जाएं। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, श्याम नारायण पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फत्र्याल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, शंकर सिंह खाती, हरीश पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, निवर्तमान सभासद प्रकाश नाथ, निवर्तमान सभासद कैलाश पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय, सूरज प्रहरी आदि मौजूद थे।
सूत्रों के मुताबिक चंपावत नगर पालिका में 10 और लोहाघाट नगर पालिका में 5 पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है। चंपावत से जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी की पत्नी व दुग्ध संघ की पूर्व उपाध्यक्ष कविता तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी व पूर्व बीडीसी सदस्य गंगा खाती, वरिष्ठ नेत्री मणिप्रभा तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी की पत्नी चंचला अधिकारी, निवर्तमान सभासद लोकेश पुनेठा की पत्नी की तनुजा पुनेठा, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा की पत्नी ममता वर्मा, निवर्तमान ज्येष्ठ उप प्रमुख मोनिका बोहरा, निवर्तमान सभासद प्रकाश नाथ की पत्नी कविता गोस्वामी और आशा तड़ागी ने दावेदारी की। वहीं लोहाघाट नगर पालिका से निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बगौली, दो बार चेयरमैन रहे भूपाल सिंह मेहता, पूर्व सभासद रेणु गड़कोटी और राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र गड़कोटी ने पालिकाध्यक्ष पद के लिए दावा किया।

error: Content is protected !!