
चंपावत में रुईया के रुद्र महादेव मंदिर में कलश यात्रा के साथ 10 दिनी शिव महापुराण का श्रीगणेश
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के रूईया गांव के श्री रुद्र महादेव मंदिर में महिलाओं की कलश यात्रा के साथ 10 दिनी शिव महापुराण कथा का श्रीगणेश हो गया है। महिलाओं ने गुरना गांव स्थित ढांच से रुद्र महादेव मंदिर तक मांगलिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। बाद में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच महापुराण कथा शुरू हुई।
मुख्य यजमान पीतांबर भट्ट और हरीश भट्ट की अगुवाई में कथावाचक ललित पाठक ने भगवान शिव के रुद्र रूप की महिमा का बखान किया। कहा शिव कथा अनंत कृपा बरसती है। सावन में शिव महापुराण के महात्मय के महत्व जानकारी भी दी गई। मुख्य पुजारी मोहन जोशी, ज्वाला दत्त जोशी, राजेश जोशी, नारायण जोशी मंदिर समिति के अध्यक्ष इंदुवर जोशी, प्रीतम सिंह, कमल सिंह आदि तमाम व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। कलश यात्रा में नव निर्वाचित बीडीसी सदस्य दीपा जोशी, स्नेहलता, सीमा, विनीता जोशी, गीता जोशी, सोनी देवी, रेनू, शोभा, सुंदरी देवी, शांति देवी, नीला देवी, पूजा देवी, केशरी देवी, राधा देवी, दीपा, योगिता, रेवती देवी, मंजू आदि शामिल थीं। इस मौके पर ललित मोहन जोशी, चंचल सिंह, विक्रम सिंह, इंदर सिंह, राधा सिंह, चतुर सिंह, राधा सिंह, केशव सिंह, भुवन पुजारी, महेंद्र सिंह महर, मनोज पुजारी, हरीश भट्ट, जीत सिंह महर, माधो सिंह, हुकम सिंह, नारायण सिंह, राजू, नाथ सिंह, भगवत जोशी, उदय सिंह, विक्रम सिंह, नवीन सिंह आदि मौजूद थे।



