सेना का जवान दुष्कर्म के आरोप में सलाखों में

हल्द्वानी का रहने वाला है सेना का जवान
अल्मोड़ा के लमगड़ा थाने में एक युवती ने लगाया था आरोप
देवभूमि टुडे
चंपावत/अल्मोड़ा। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में फौज के एक जवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अल्मोड़ा जिले की युवती ने हल्द्वानी के रहने वाले सेना के जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
थानाध्यक्ष महिला थाना मीना आर्या का कहना है कि इस साल 25 जनवरी को अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा थाने में एक युवती ने तहरीर देकर सेना के एक जवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। युवती का कहना था कि नयाबाद छड़ायल हल्द्वानी निवासी विकास नेगी सेना का जवान है। कुछ समय पहले युवती की विकास से दोस्ती हुई। आरोप है कि बाद में विकास ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद विकास शादी करने से मुकर गया। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 व 417 के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसओ मीना आर्या के नेतृत्व में गिरफ्तार करने वाली टीम में माया देवी, अनिल कुमार शामिल थे।

Ad debug output

The ad is displayed on the page

current post: सेना का जवान दुष्कर्म के आरोप में सलाखों में, ID: 14574

Ad: जिला पंचायत भाजपा प्रत्याशी (43143)
Placement: After Content (after-content)





Find solutions in the manual
Ad debug output

The ad is displayed on the page

current post: सेना का जवान दुष्कर्म के आरोप में सलाखों में, ID: 14574

Ad: जिला पंचायत भाजपा प्रत्याशी (43143)
Ad Group: Bottom Ad 1 (26)
Placement: Bottom Ad 1 (bottom-ad-1)





Find solutions in the manual
error: Content is protected !!