
पोस्टमैन भी रह चुके थे बोहरा
गमगीन लोगों ने बंद रखी दुकानें
देवभूमि टुडे
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब क्षेत्र के विख्यात देवडांगर रघुवर सिंह बोहरा (८०) का निधन हो गया।
पोस्टमैन रह चुके रघुवर सिंह बोहरा ने देवडांगर के कौशल से इलाके के सैकड़ों लोगों की दिक्कतों को दूर किया था। पिछले कुछ समय से सेहत बिगडऩे के बाद सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। स्थानीय घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। दोनों पुत्रों देव सिंह और राकेश सिंह ने चिता को मुखाग्रि दी।
देवडांगर बोहरा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन लोगों ने दुकानें बंद रखीं। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, लक्ष्मण सिंह बोरा, भीम सिंह बोरा, दरबार सिंह, कृपाल सिंह, सरदार सिंह, अशोक सिंह, भुवन जोशी, नवीन शर्मा, शिवदत्त भट्ट, हयात सिंह, भगवान राम, लक्ष्मण सिंह मेहता, कुंदन सिंह आदि ने शोक संवेदन जताई।



