

चंपावत में नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में चला विशेष सफाई अभियान
सड़कों, नालियों सहित कई स्थानों से उठाया गया कूड़ा
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के कई स्थानों में नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय के निर्देशन में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। रविवार को चंपावत के विभिन्न वार्डों में पालिका ने विशेष सफाई अभियान चला शहर को गंदगी मुक्त करने का प्रयास किया गया। जिसके तहत विभिन्न स्थानों के अलावा आंतरिक मार्गों पर गंदगी का निस्तारण किया गया। पालिका कर्मियों ने बड़ी मात्रा में कूड़े का निस्तारण करने के साथ-साथ रास्तों से उगी हुई झाड़ियों का निस्तारण किया।
पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने ना केवल स्वच्छता अभियान की अगुवाई की, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। कूड़े को कूड़ा वाहन में डालने के साथ सड़कों, सार्वजनिक स्थानों में कूड़ा नहीं फेंकने की अपील की। इस मौके पर सभासद रोहित बिष्ट, सनी वर्मा, सूरज प्रहरी, राकेश अधिकारी, पवन पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह सहित कई लोग मौजूद थे।

