पूर्व PM राजीव गांधी को याद किया…दूरदृष्टि से मिली देश को नई दिशा

34वीं पुण्य तिथि पर चंपावत में कांग्रेस ने किया स्मरण
देवभूमि टुडे
चंपावत। 34वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया। चंपावत में पार्टी कार्यालय में 21 मई को पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता और महामंत्री एडवोकेट निर्मल तड़ागी के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदृष्टि से देश को नई दिशा मिली। उनके नेतृत्व में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर, संचार क्रांति का सूत्रपात हुआ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता उमेश खर्कवाल, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन अधिकारी, नगर अध्यक्ष सौरभ साह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, उपाध्यक्ष बालादत्त थ्वाल, अब्दुल नाजिम, अबाद, केदार सिंह सामंत, मुकेश कुमार, रमेश जोशी आदि मौजूद थे।
महज 41 साल की उम्र में प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी ने अक्तूबर 1984 से दिसंबर 1989 तक सत्ता संभाली। 1991 में आज ही के दिन 21 मई की रात लोकसभा चुनाव के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर में चुनाव प्रचार के दौरान श्रीलंका स्थित आतंकवादी संगठन LTTE (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) ने राजीव गांधी की हत्या कर दी थी।

error: Content is protected !!