

जिला पंचायत सदस्यों की सीटवार सूची नामांकन पत्र जमा होने के दो दिन बाद भी उपलब्ध नहीं
देवभूमि टुडे
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई है। चंपावत विकासखंड में ग्राम पंचायत सदस्यों के 2 पर्चे खारिज हुए। चंपावत विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि ये दोनों नामांकन पत्र न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम होने की वजह से निरस्त किए गए।
वहीं चंपावत जिला पंचायत की सभी 15 सीटों के लिए सीटवार उम्मीदवारों की सूची जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी नहीं की गई है। अलबत्ता विभिन्न सूत्रों से उपलब्ध नामों के आधार पर सूची तैयार की गई है।
चंपावत विकासखंड क्षेत्र की जिला पंचायत सीटें और प्रत्याशी:
भंडारबोरा: शैलेश जोशी, कमल सिंह रावत और अशोक सिंह महर।
शक्तिपुरबुंगा: मनमोहन सिंह बोरा, कृष्णानंद जोशी, मनीष महर, दिनेश चौड़ाकोटी और चंदर सिंह।
टनकपुर: पुष्पा विश्वकर्मा, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, अंजलि आर्य, किरन और आयशा।
भजनपुर: सरस्वती चंद, रेनु चंद और सुनीता।
धुरा: पूूजा भट्ट, हिमानी बोहरा, ममता उपाध्याय और अनीता भट्ट।
बिरगुल:निर्मला महराना और अनीता महर।
लोहाघाट विकासखंड क्षेत्र की जिला पंचायत सीटें और प्रत्याशी:
पाटन-पाटनी: सुनीता जोशी और सुष्मिता फर्त्याल।
राईकोट कुंवर: अनीता प्रथोली और पूर्व ब्लॉक प्रमुख उषा नलवा।
मटियानी: पुष्कर राम, दीपक टम्टा, पवन राम और प्रकाश राम।
बाराकोट विकासखंड क्षेत्र की जिला पंचायत सीटें व प्रत्याशी:
फर्तोला: प्रकाश सिंह मेहता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीवान सिंह अधिकारी, योगेश जोशी, नारायण सिंह फर्त्याल, मनोज सिंह, सोनू और तनुता महर।
रैघांव: मनीषा कालाकोटी, ललिता राज, प्रभा देवी और पूजा।
पाटी विकासखंड क्षेत्र की जिला पंचायत सीटें और प्रत्याशी:
खरही: संगीता बोहरा, बबीता गड़कोटी, सोनू बोहरा, मंजू देवी, निर्मला जोशी और पुष्पा देवी।
गरसाड़ी: आनंद अधिकारी, केसर सिंह, दीपक जोशी, घनश्याम सिंह और निर्मल।
जनकांडे: सुरेंद्र बोहरा, हिमेश कलखुड़िया, कविराज मौनी, नीतू मौनी, अशोक महर, सोनू सिंह, आशा करायत, ममता मौनी और वीरेंद्र सिंह।
कानीकोट: आशा अधिकारी, हयात सिंह बिष्ट, पंकज जोशी और विनोद कुमार।
